चंद्रपुर : छात्रों को फुड पॉइजन के मामले में गहन जांच के स्पष्ट निर्देश विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने प्रशासन को दी है. यह भी सुझाव दिया गया है कि सावली तालुका के पारडी में जिला परिषद स्कूल में खिचड़ी खाने वाले छात्रों को तत्काल चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाना चाहिए.
सावली तालुका के पारडी में एक जिला परिषद स्कूल में छात्रों को खिचड़ी दे दिया गया. इस विद्यालय में कुल 126 विद्यार्थियों को खिचड़ी दी गयी. इन छात्रों के खिचड़ी खाने के बाद 106 छात्रों की हालत बिगड़ गई, इसलिए छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इन सभी छात्रों को खिचड़ी खाने से फुड पॉइजन होने जानकारी मिल रही है.
जिला कलेक्टर एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश मुनगंटीवार ने दिया. यह भी निर्देश दिया गया है कि जिला प्रशासन के अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि अस्पताल में भर्ती छात्रों को बेहतर इलाज मिले.




