घुग्घुस तहसील कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई
घुग्घुस (चंद्रपुर): संपूर्ण महाराष्ट्र में सरकारी जमीन पर रहनेवाले मकान मालिक और अन्य लोगों को जागा खाली करने का नोटिस जारी किया जा रहा है. अब नकोड़ा गांव में सरकारी जमीन मामले में सरकार ने 84 मकान मालिकों को घर हटाने के लिए नोटिस जारी किया है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष है. इस संबंध में गुरुवार दिनांक 05.12.2024 को घुग्घुस तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार सचिन खंडाले की उपस्थिति में एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में मकान मालिकों ने अपनी समस्याएं व मांगें रखीं. अधिकारियों के अनुसार संपूर्ण महाराष्ट्र में यह मोहिम है. घुग्घुस में भी लगभग 1300 मकान मालिकों को यह नोटिस जारी किया जा सकता है.
वीडियो देखें:
नागरिकों के अनुसार नाकोड़ा में कई परिवार ऐसे हैं जो पिछले 60-70 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं. घरकुल योजना से कुछ लोगों को फायदा भी हुआ है. कुछ लोग वहां दो से तीन पीढ़ियों से रहते हैं. एका एक नोटिस पर सब चिंता में आ गए हैं. अब तो कुछ लोग न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी भी करने लगे हैं.
इस बैठक में पूर्व समाज कल्याण अध्यक्ष बृजभूषण पाझारे, सरपंच किरण बांदुरकर, उपसरपंच मंगेश राजगडकर, पूर्व उपसरपंच हनीफ मोहम्मद और अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे.




