महाराष्ट्र : भूकंप के झटकों से तेलुगु राज्यों सहित आस पास के राज्यों में अफरा-तफरी मच गई. तेलंगाना के अलावा अन्य राज्यों के कई जिलों में भी कुछ सेकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए. 2 सेकंड के लिए हल्का भूकंप, कई लोग डर गए और अपने घरों और अपार्टमेंटों से बाहर निकले. सुबह 7.20 से 7.26 बजे के बीच कई धरती हिली. मुलुगु जिले के मेदाराम में रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता का भूकंप का अंदाजा लगाया जा रहा है.
मीडिया खबरों के अनुसार हैदराबाद, हनुमाकोंडा, वारंगल, खम्मम, रंगारेड्डी, भद्राद्रि कोत्तागुडेम, जग्गैयापेट, मनुगुरु, गोदावरी खानी, भूपालपल्ली, चारला, चिंताकानी, भद्राचलम, विजयवाड़ा, जग्गैयापेट, तिरुवुरु, मंगलागिरी, चेन्नूर, जयपुर मंडल, मंचिरयाला, गम्पलागुडेम और महाराष्ट्र के चंद्रपुर, गड़चिरोली, मूल, घुग्घुस में भी इसके झटके महसूस किए गए है.
https://x.com/NCS_Earthquake/status/1864129397919547493?t=c9ioyXdCvhOoPsGBAc_s1A&s=19




