दिल्ली : जब नोटबंदी हुई तो कहा गया कि काला धन खत्म हो जाएगा, विदेशो में जो धन जमा है वापस आ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब अचानक नोटिफिकेशन आया कि 2000 रुपये का नोट बंद कर दिया गया है लेकिन इसका आधार क्या है? जब इसे पेश किया गया तो इसका क्या उद्देश्य था और जब इसे बंद कर दिया गया तो इसका क्या उद्देश्य था? क्योंकि लोगों को बेवजह परेशान करना सही नहीं है.




