आम नागरिकों को दुर्घटना का खतरा!
घुग्घुस (चंद्रपुर) : शहर के समीप स्थित एक सीमेंट कंपनी से प्रतिदिन भारी वाहनों से गर्म क्लिंकर का ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है. इस परिवहन को करते समय क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के नियमों का उल्लंघन खुले आम किया जा रहा है. जो आम नागरिकों के जान से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है.

सड़क पर दौड़ रहे अवैध परिवहन वाहन
आप को बतादें की जिन वाहनों से परिवहन किया जा रहा है. उस वाहन में तिरपाल पूरी तरह से बांधा हुआ नहीं है जिससे पता चले कि तिरपाल दिखावे का है. वाहन में लदा डस्ट को खुली सड़क पर भी उड़ता हुआ देखा जा सकता है. जिससे राहगीरों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है. चूंकि उक्त यातायात नकोडा से घुग्घुस, धानोरा, भोयगांव, गडचांदुर मार्ग पर चल रहा है, इसलिए इन मार्गों पर यात्रा करने वाले दोपहिया और अन्य वाहन चालकों और यात्रियों के लिए यह खतरनाक हो रहा है और दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है. जो सरासर नियमों का उल्लंघन है. आश्चर्य की बात है कि जब पुलिस थाने के ठीक सामने यह ओवरलोड और खतरनाक यातायात हो रहा है, तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. नागरिकों की मांग है कि उपक्षेत्रीय परिवहन बोर्ड, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस इस ओर गंभीरता से ध्यान दें और संबंधित लोगों पर कार्रवाई करें.




