राजुरा : जिला तंबाकू नियंत्रण एवं भराड़ी टीम ने (9 मई) राजुरा के बस स्टैंड चौक, पंचायत समिति चौक, नाका नंबर-3 और ग्रामीण अस्पताल राजौरा में 19 पान टपरी पर छापेमारी कर कोटपा एक्ट 2003 के तहत कार्रवाई की. उक्त कार्यवाही के दौरान राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ. श्वेता सावलीकर, खाद्य निरीक्षक प्रफुल्ल टोपने, पुलिस उप निरीक्षक संतोष चव्हाण, काउंसलर मित्रजय निरंजने, मधुकर बोबडे, समाजसेवी तुषार रायपुरे, चंद्रकांत नेवलकर (प्र. टेक्निशियन) व राजुरा थाना चमू मौजूद रहे.




