चंद्रपुर : चंद्रपुर वणी आर्णी लोकसभा सांसद प्रतिभा दानोरकर को शनिवार 27 जुलाई 2024 को कांग्रेस के श्रीनिवास गुडला ने एक ज्ञापन सौंपा. और कहा कि काजीपेट-अजानी पैसेंजर फिर से शुरू करें ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो.
यह ट्रेन 25 साल से भी ज्यादा समय से चल रही है. तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई यात्रियों को इस ट्रेन से यात्रा करने में काफी सुविधा हुई. कोरोना महामारी के दौरान यह ट्रेन पिछले चार साल से बंद है. जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब जब कोरोना वायरस कम हो गया है, तो काजीपेट से अजानी और अजानी से काजीपेट यात्री सेवाओं को जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाना चाहिए.




