Tuesday, April 28, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

गुरुग्राम फैक्ट्री में आग, दमकल की 18 गाड़ियाँ मौके पर — आग पर काबू, कोई हताहत नहीं

गुरुग्राम, हरियाणा — बसई गांव स्थित श्मशान घाट के पास एक फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही सेक्टर 29 फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर रवाना की गईं।

अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया, “शाम करीब 7 बजे हमें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 18 दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। आग को अब नियंत्रण में ले लिया गया है। राहत की बात यह है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।”

दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News