घुग्घुस, चंद्रपुर : नगर परिषद घुग्घुस की ओर से माझी वसुंधरा अभियान 6.0 तथा स्वच्छ भारत अभियान – स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत पर्यावरणपूरक (इको-फ्रेंडली) शारदोत्सव स्पर्धा 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में घुग्घुस शहर के सार्वजनिक गणेश मंडलों को सहभागी होने का आव्हान किया गया है।
प्रतियोगिता में भागीदारी दर्ज कराने और विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक मंडल नगर परिषद घुग्घुस के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस इको-फ्रेंडली शारदोत्सव प्रतियोगिता में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रयास को सफल बनाएं।






