Saturday, April 18, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

नकोडा गांव में तीन दिनों से पानी की किल्लत, तकनीकी खराबी से जलापूर्ति ठप

नकोडा (चंद्रपुर) – नकोडा गांव में पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है।

इन दिनों क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। इसी बीच गांव की पानी की टंकी में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण समस्या अभी तक दूर नहीं हो सकी है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया है, जिससे गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत के अन्य सदस्यों द्वारा पानी की टंकी और संबंधित स्थल का निरीक्षण कर समस्या की जाँच करने की आवश्यकता बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मरम्मत कर पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News