Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

प्रयागराज: भाजपा नेता नवनीत राणा ने महाकुंभ 2025 को लेकर जताई खुशी, युवाओं की भागीदारी की सराहना

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: आगामी महाकुंभ 2025 को लेकर उत्साह चरम पर है, और इस बीच भाजपा नेता नवनीत राणा ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, “हम बहुत खुशनसीब हैं कि हम इस पीढ़ी में जन्मे हैं. 144 वर्षों के बाद यह महाकुंभ फिर आएगा, और यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि युवा पीढ़ी भी बड़ी संख्या में यहां आ रही है.”

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का भव्य संगम है. नवनीत राणा ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आयोजन की भव्य तैयारियों को लेकर सरकार की सराहना की.

महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News