कोलकाता : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) की युवा शाखा, एफटीएस युवा की ओर से आयोजित बहुचर्चित कार्यक्रम एकल रन के 6वें संस्करण का आयोजन आगामी 12 जनवरी 2025 को कोलकाता के गोदरेज वाटरसाइड में आयोजित की जाएगी. इस वर्ष, इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय पैरा-एथलीट और जेवलिन थ्रोअर (भाला फेंकने वाला) खिलाड़ी नवदीप सिंह करेंगे, जिन्होंने 2024 में पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व में हमारे देश भारत वर्ष का नाम रौशन किया. इस दौड़ प्रतियोगिता के 6वें संस्करण में 5,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है, जिसमें 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी और बिना समय वाली 3 किमी की फन रन सहित विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं। यह सभी उम्र और फिटनेस स्तरों के लोगों के लिए होगा.
नवदीप सिंह द्वारा विपरीत परिस्थितियों से जीत की रह तक पहुंचने की प्रेरणादायक यात्रा ने पूरे देशवासियों का दिल जीत लिया है. विश्व स्तरीय पैरा-एथलीट, सिंह ने 2024 में पेरिस पैरालंपिक खेलों में भाला फेंकने में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता है, जिससे वैश्विक मंच पर उनकी योग्यता साबित हुई है.
इस आयोजन के बारे में बोलते हुए, एफटीएस युवा, कोलकाता चैप्टर के अध्यक्ष गौरव बागला ने कहा, “हमें नवदीप सिंह द्वारा एकल रन के 6वें संस्करण का उद्घाटन करने पर बेहद गर्व है. उनकी प्रेरक उपलब्धियाँ उनके भीतर समाहित दृढ़ता और दृढ़ संकल्प की भावना को दर्शाती हैं, जिसका प्रतीक एकल रन है. यह आयोजन न केवल फिटनेस और सौहार्द बल्कि इसके साथ-साथ पूरे भारत में ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के समर्थन के लिए प्रयास करने जैसे एक बड़े उद्देश्य की पूर्ति के लिए भी किया जा रहा है.
एकल रन एथलीटों, समुदायों और व्यक्तियों को इस महान मिशन में योगदान देते हुए अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाता है.” एकल रन केवल एक खेल का आयोजन नहीं है, बल्कि यह एकल विद्यालय के माध्यम से ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए धन जुटाने का एक प्रयास रूपी आंदोलन भी है. पिछले संस्करणों में, इस आयोजन ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहनेवाले बच्चों के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करते हुए, अपार समर्थन और उत्साह प्राप्त किया है.
मुख्य सदस्य:
नीरज हरोदिया (राष्ट्रीय समन्वयक), गौरव बागला (अध्यक्ष), ऋषभ सरावगी, विकास पोद्दार, अभय केजरीवाल (उपाध्यक्ष), विनय चुघ (सलाहकार), रौनक फतेसरिया (सचिव), रोहित बुचा (संयुक्त सचिव), ऋषव गाडिया (कोषाध्यक्ष), रचित चौधरी (संयुक्त कोषाध्यक्ष), मयंक सरावगी, अंकित दीवान, योगेश चौधरी, वैभव पंड्या, आश्रय टंडन, मनीष धारीवाल, पंकज झांवर (कार्यकारी समिति सदस्य) ओर नम्रता अग्रवाल के अलावा समाज की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां इसमें शामिल रहेंगे.
एफटीएस के बारे में:
फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस), एक गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी और स्वैच्छिक संगठन है, जो वंचित ग्रामीण बच्चों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है. यह संगठन 49,203 एकल शिक्षक विद्यालय चला रहे हैं – जिन्हें लोकप्रिय रूप से “एकल विद्यालय” कहा जाता है, जो भारत के सुदूर गांवों में 15,19,721 बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा प्रदान करते हैं। कोलकाता में इस संगठन का मुख्यालय है.




