नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने देश में कृषि, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के क्षेत्र में सुधार की जरूरत है, क्योंकि उत्पादन में गिरावट और बाजार में मंदी से किसान व व्यापारी दोनों प्रभावित हो रहे हैं.
प्रमोद तिवारी ने सरकार से मांग की कि वह इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करे और सर्वेक्षण के बाद ठोस नीतियां बनाए. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उन लोगों के लिए लाभकारी कदम उठाएगी, जो इन समस्याओं से प्रभावित हैं और अब तक पीछे रह गए हैं.
सांसद तिवारी ने कहा कि बेरोजगारी भी एक बड़ा मुद्दा है, जिसे लेकर सरकार को सार्थक पहल करनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक नीति बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को गति दी जानी चाहिए.
https://x.com/AHindinews/status/1885184888456044903?t=Ug4a7SytXmWnt_7myVX4FQ&s=19




