छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी घमासान जारी…
(प्रणयकुमार बंडी)
चंद्रपुर : जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में से कुछ विधानसभा क्षेत्र इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जो काफी दिलचस्प माना जा रहा है. क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी पार्टी और जीत के लिए उत्सुक हैं. वहीं दूसरी ओर वह अपनी उम्मीदवारी को लेकर मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं. क्या इनके कार्यकर्ता टूटेंगे, क्या जनता इन प्रत्याशियों को सराखों पर रखेगी. या इन का राजयोग माना जायेगा. जैसे कई सवाल उठ रहे हैं.
मीडिया खबरों और सूत्रों के अनुसार जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 120 उम्मीदवार अपना विधायक बनने का स्वप्न देख रहे है. इन में से कुछ उम्मीदवार सोशल वर्कर, जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिती सभापति, पूर्व विधायक और मंत्री है, तो कुछ नए उम्मीदवार हैं. जो काफी अच्छा सुर्खियां बटोर रहे हैं. इन 120 उम्मीदवारों में से कुछ लोग अपने क्षेत्र के दौरे भी तेज कर दिये है. तो कुछ लोग एक दूसरे को कोस रहे है.
सुर्खियां बटोर रहे उम्मीदवार :
70 – राजूरा विधानसभा क्षेत्र में सुभाष रामचंद्र धोटे, वामनराव सदाशिव चटप, प्रिया बंडू खाडे, संजय यादवराव धोटे, सुदर्शन भगवानराव निमकर, देवराव विठोबा भोंगळे, गजानन गोदरु जुमनाके.
71- चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सुरेश मल्हारी पाइकराव, किशोर गजानन जोर्गेवार, प्रवीण नानाजी पडवेकर, मिलिंद प्रल्हाद दहिवले, विनोद कावडूजी खोबरागड़े, प्रकाश शंकर रामटेके, बृजभूषण महादेव पज़ारे.
72- बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र में रावत संतोष सिंह चंदनसिंह, संजय नीलकंठ गावंडे अभिलाषा राकेश गावतुरे, सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार, सचिन राजबहुरण रावत (अपक्ष), संदिप अनिल गिऱ्हे.
73 – ब्रम्हपुरी विधानसभा क्षेत्र में विजय वडेट्टीवार, कृष्णालाल साहारे, वसंत वर्जुरकर.
74- चिमूर विधानसभा क्षेत्र में सतिश मनोहर वारजुकर, किर्तीकुमार मितेश भांगडीया.
75 – वरोरा विधानसभा क्षेत्र में प्रवीण सुरेश काकडे, करण संजय देवतले, मुकेश मनोज जीवतोडे, चेतन गजानन खुटेमाटे, रमेश महादेवराव राजुरकर, प्रवीण धोंडूजी सुर, नरेंद्र नानाजी जीवतोडे, अनिल नारायण धानोरकर.




