नागपुर : कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वें स्थापना दिवस के अवसर पर WCL मुख्यालय में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबन्ध निदेशक जय प्रकाश द्विवेदी ने आज कोल इंडिया ध्वज फहराया और 50 वें स्थापना दिवस का आग़ाज़ किया. इस अवसर पर कोल इंडिया गीत की धुन के बाद द्विवेदी ने सभी कर्मियों को कोल इंडिया स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कंपनी की 50 वर्षो की यात्रा तथा वर्तमान एवं भविष्य के लक्ष्यों से अवगत कराया. उन्होंने सभी कर्मियों की मेहनत और लगन के परिणाम स्वरूप गत वर्षों में प्राप्त विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला.
कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी) अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त तथा कार्मिक) बिक्रम घोष तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे, अधिकारी एवं कर्मचारी प्रमुखता से उपस्थित रहे.




