घुग्घुस : 26 नवंबर 2023 यानी भारत के संविधान दिवस के अवसर पर एक लाख संविधान प्रतियों की वितरण का उद्घाटन समारोह मुंबई के दादर में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में हमने चंद्रपुर शहर कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति) प्रभाग की ओर से सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत राजगृह और परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को अभिवादन किया.
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रभाग की ओर से मुंबई के दादर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में एक लाख संविधान वितरण समारोह आयोजित किया गया.
26 नवंबर 2023 भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रभाग की ओर से मुंबई के हिंदू कॉलोनी दादर के पास राजगृह के बीएम वैद्य सभागार में संविधान अभिवादन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संविधान की एक लाख प्रतियों के वितरण का शुभारंभ किया गया. चैत्यभूमि के आरंभ में महापुरुष परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की स्मृति को नमन किया गया. राजगृह से कार्यक्रम स्थल तक संविधान का भव्य ध्वज निकाला गया.
इस कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र राज्य कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ हत्तीअंबीरे, कचरू यादव ने किया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यांक विभागा के राष्ट्रीय प्रभारी के.राजू, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने मार्गदर्शन किया. राजेश लिलोठिया (अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष), प्रोफेसर वर्षा गायकवाड़ (राज्य पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और मुंबई राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष), प्रदेश सरचिटणीस देवानंद पवार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. राजू वाघमारे, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष प्रफुल खापर्डे अनु.जाति विभाग कुणाल रामटेके, चंद्रपुर शहर अध्यक्ष अनु. जाति विभाग, लोकेश रामटेके तालुका अध्यक्ष अनु.जाति प्रभाग चिमूर और घुग्घुस के तालुका अध्यक्ष राजकुमार वर्मा चंद्रपुर (ग्रामीण) अनु.जाति विभाग, प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे. इस मौके पर भारतीय संविधान को महाराष्ट्र के घरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर चंद्रपुर शहर कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति) प्रभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.