मध्य प्रदेश : बीजेपी के ट्विटर अकाउंट के अनुसार कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी. साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी फिर से सरकार बनाने जा रही है.
मोदी ने दुनिया में भारत का परचम लहराने का काम किया है. हर जगह सिर्फ मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं और ये नारे मध्य प्रदेश, भारत और देश की 140 करोड़ जनता के सम्मान में लग रहे हैं.
कांग्रेस की सरकार 70 साल तक चली, लेकिन उन्होंने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, बीजेपी ने गरीबों के कल्याण के लिए बहुत काम किया. यही कारण है कि आज मोदी को गरीबों का मसीहा कहा जाता है.
मध्य प्रदेश में ‘हर घर नल से जल’ के माध्यम से 60 लाख 22 हजार घरों को पानी से जोड़ा गया है. मोदी ने आयुष्मान भारत के तहत 3 करोड़ 60 लाख गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज देने का काम किया.
इसी प्रकार चाहे महाकाल लोक बनाना हो, चाहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाना हो, चाहे सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करना हो, मोदी ने हमारे तीर्थ बचाये हैं. अहिल्या बाई होल्कर के बाद पीएम मोदी ने धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने का काम किया है. उन्होंने मध्य प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ छोड़ा. लेकिन 2023 में शिवराज जी ने 3 लाख 14 हजार करोड़ का बजट पेश किया.
पूरा वीडियो देखें:




