Sunday, May 31, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

गाय का जबड़ा हुआ चकनाचूर, इलाज के लिए लेजाते समय गाय की हुई मौत

चंद्रपुर : शहर की माउली मंदिर के पास एक गाय का मुंह पूरी तरह फटा हुआ नजर आया. गाय को इस हालत में देखकर कई लोगों ने चिंता व्यक्त किया. स्थानिकों ने विजय कपूर सिंग और उनके टीम को इसकी जानकारी दी. उन्होंने रेस्क्यू कर इलाज के लिए चंद्रपुर बेज दिया था. लेकिन गंभीर रूप से घायल गाय ने रास्ते में ही अंतिम सांस ली.

चंद्रपुर जिले के घुग्घुस में दिल दहला देने वाली दूसरी घटना हुई है. इस घटना में गाय का जबड़ा चकनाचूर हो गया है. यह घटना आज शाम 5 बजे के आस पास लोगों के नजरों में आया है. इस से पूर्व 13 जून 2023 को भी आया था. गाय का दो दिन तक इलाज चला. आखिरकार दो दिन बाद गाय ने अंतिम सांस ली. नागरिकों की माने तो यह दोनो गाय घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय के कुछ मीटर के आस पास ही दिखाई दिए. जो चिंता का विषय बनी हुई है.

नागरिकों की चर्चाएं?

घायल गाय को देखकर लग रहा है कि हाथ से बने बम के फटने से हादसा हुआ है. लेकिन ये बम गायों के मुंह में कैसे आया? जानवरों को कौन मारना चाहता है? दहशत निर्माण करने का साजिश तो नहीं है? पहले हादसे के बाद कुफिया तंत्र सक्रिय क्यों नहीं हुआ? संबंधित अधिकारी किसी घटना का इंतजार कर रहे हैं क्या?

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News