Thursday, November 5, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घूस की सड़कों पर फैल रही दुर्गंध, बाहर से आने वाला कचरा बना परेशानी का सबब

घुग्घूस, चंद्रपुर : घुग्घूस शहर की सुंदरता और स्वच्छता पर बाहर से आने वाला दुर्गंधयुक्त कचरा सवाल खड़े कर रहा है। पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से दुर्गंधयुक्त कचरा निजी कंपनियों में जलाने के लिए घुग्घूस लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नियमानुसार इस कचरे को निर्धारित स्थान तक सुरक्षित तरीके से पहुंचाना आवश्यक है। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर कचरा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

गुरुवार, 5 नवंबर को घुग्घूस सरकारी अस्पताल से लेकर पुलिस स्टेशन तक सड़क पर दुर्गंधयुक्त कचरा बिखरा हुआ दिखाई दिया। इससे आने-जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांसपोर्ट चालकों की लापरवाही के कारण इस तरह कचरा सड़कों पर गिरने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

इस समस्या को लेकर इससे पहले भी कई नागरिकों द्वारा संबंधित अधिकारियों से शिकायत और आग्रह किया जा चुका है। बावजूद इसके स्थिति में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।

इस मामले में नगर परिषद के संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आरटीओ विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर में बाहर से आने वाले कचरे का परिवहन नियमों के अनुसार हो और रास्ते में कचरा गिरने की घटनाओं पर रोक लगे, ऐसी मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और घुग्घूस शहर को दुर्गंध तथा गंदगी से राहत दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News