Monday, June 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

मुर्शिदाबाद किंग्स और क्वींस ने “बंगाल प्रो टी- 20 लीग” के तीसरे सीजन के लिए अपनी ऑफिशियल जर्सी को धमाकेदार तरीके से किया लॉन्च

कोलकाता : मुर्शिदाबाद किंग्स और क्वींस की बहुप्रतीक्षित जर्सी लॉन्च सेरेमनी सोमवार को कोलकाता के हैशटैग में बड़े ही शानदार धमाकेदार अंदाज में आयोजित की गई। इस शाम खिलाड़ियों, टीम मैनेजमेंट, स्पॉन्सर्स और समर्थकों का जबरदस्त जमावड़ा देखने को मिला, जिसने नए सीजन से पहले इस शाम को और भी यादगार बना दिया।

इस ग्लैमरस शाम में बंगाल प्रो टी -20 लीग के तीसरे सीजन से पहले टीम की नई जर्सी को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया गया। इस मौके पर मशहूर एक्ट्रेस सुश्री दर्शना बनिक ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। नई लॉन्च की गई जर्सी मुर्शिदाबाद किंग्स और क्वींस के जज्बे, जुनून और गौरव को दर्शाती है, क्योंकि यह फ्रेंचाइजी आने वाले रोमांचक सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इवेंट के सफल समापन को लेकर मुर्शिदाबाद किंग्स और क्वींस के सह-मालिक प्रतीक जालान ने कहा, यह जर्सी मुर्शिदाबाद किंग्स के जुनून, गौरव और जुझारू जज्बे का प्रतीक है। हम अपने ऑफिशियल कलर जर्सी को लॉन्च करके बेहद उत्साहित हैं, और अपने फैंस के प्यार और समर्थन के साथ आने वाले रोमांचक सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए मुर्शिदाबाद किंग्स और क्वींस के सह-मालिक यश जैन ने कहा, यह दिन फ्रेंचाइजी के लिए एक बहुत ही खास पल है, क्योंकि हम आने वाले सीजन के लिए अपनी जर्सी को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर रहे हैं। टीम में जो ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अविश्वसनीय है, हमें पूरा भरोसा है कि हम अपने समर्थकों को गर्व महसूस करवाएँगे।

बंगाल प्रो टी -20 लीग के तीसरे सीजन के लिए टीम – मुर्शिदाबाद किंग्स और क्वींस:
मुर्शिदाबाद किंग्स टीम में: अभिषेक रमन (कप्तान), शुभम चटर्जी (उप-कप्तान), आदित्य पुरोहित, सक्षम चौधरी, चंद्रहास दास, अयान भट्टाचार्य, आदित्य शर्मा, नूरुद्दीन मंडल, ऋषभ चौधरी, तौफीक मंडल, शुभंकर बाल, इरशाद आलम, सायक जाना, प्रबीन छेत्री, गिरिराज व्यास, रोहित कुमार दास, दीपांशु के साथ मुख्य कोच – सौरव सरकार शामिल हैं।

मुर्शिदाबाद कुएन्स टीम में: तनुश्री सरकार (कप्तान), प्रतिवा राणा (उप-कप्तान), जाह्नवी राज पासवान, कशिश अग्रवाल, प्रिया पांडे, शिवांशी तिवारी, सुष्मिता पाल, तनुश्री अधिकारी, अविपशा घोष, सिंजिनी सरकार, इशिता विश्वास, सनाया मंडल, अद्रिता दास, योगिता रावत, नम्रता चंद्रा, मर्जिना खातून और प्रमुख कोच – प्रोबल दत्ता शामिल हैं।

मुर्शिदाबाद किंग्स और कुएन्स के बारे में:
मुर्शिदाबाद किंग्स और कुएन्स बंगाल प्रो टी-20 लीग में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और नादिया जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक गौरवशाली फ्रेंचाइजी हैं। मुर्शिदाबाद किंग्स एंड कुएन्स फ्रेंचाइजी का स्वामित्व जे जे स्पोर्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है। यह दोनों टीमें पश्चिम बंगाल की दो प्रसिद्ध व्यावसायिक संस्थाओं, जालान बिल्डर्स और प्रीतम इलेक्ट्रिकल्स के प्रतिष्ठित घरानों का एक गठित संघ के अधीन है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News