Tuesday, April 28, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

शेनगाव में मसखरी गणपति पंडालों के नाम पर चंदा वसूली, पुलिस-प्रशासन की चुप्पी

चंद्रपुर (घुग्घुस) : घुग्घुस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले शेनगाव में दो अलग-अलग मार्गों पर मसखरी गणपति के नाम से राहगीरों से खुलेआम चंदा वसूला जा रहा है। दुपहिया वाहन सवारों से लेकर चार पहिया वाहन चालकों तक से राशि वसूली जा रही है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि घुग्घुस पुलिस, शेनगाव पुलिस पाटिल, ग्राम सरपंच और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इस मामले में अनदेखी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि इन पंडालों को किस नियम के तहत परमिशन दी गई है और क्या ये धर्मादाय आयुक्त द्वारा निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

धर्मादाय आयुक्त के अनुसार चंदा वसूली के नियम :

कोई भी संस्था या मंडल यदि सार्वजनिक चंदा इकट्ठा करता है, तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन व पूर्व अनुमति आवश्यक है।

सड़क पर चंदा वसूली करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

चंदा केवल स्वेच्छा से लिया जा सकता है, किसी पर दबाव नहीं बनाया जा सकता।

वसूली गई रकम का लेखा-जोखा सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि यह वसूली अवैध है, तो क्या पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी या इस पर भी आंखें मूंद लेगी। फिलहाल, क्षेत्र के नागरिक प्रशासन की अगली कार्यवाही पर निगाहें टिकाए हुए हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News