घुग्घुस : घुग्घुस के साप्ताहिक बाजार के टेंडर नगर परिषद मुख्याधिकारी ने साठगांठ कर नगर परिषद को 10 लाख का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है. सुचित कल्याण सोदारी ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा और दी गई साप्ताहिक बाजार नीलामी को रद्द कर दूसरा टेंडर बुलाने की मांग की है.

पत्र के अनुसार घुग्घुस नगर परिषद के माध्यम से साप्ताहिक बाजार के कर संग्रह के लिए आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि एक मई 2023 थी. इसमें दो लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. मुख्याधिकारी ने सुचित कल्याण सोदारी के आवेदन में पासबुक की त्रुटि समय पर दिखाकर दूसरे व्यक्ति को टेंडर दिया. नगर परिषद को 10 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया. इस साप्ताहिक बाजार की नीलामी रद्द कर दूसरी निविदा मंगाई जाए. क्योंकि सुचित कल्याण सोदारी के ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि के संबंध में मुख्य अधिकारी ने कोई पूर्व-बोली सूचना नहीं दी है. जिस व्यक्ति के नाम से साप्ताहिक बाजार का ठेका दिया जाता है, उनके बीच मित्रतापूर्ण संबंध है. सोदारी ने कलेक्टर से इसकी जांच की मांग की है.




